{"_id":"64fb6878efe99f15e005b324","slug":"teen-dies-of-fever-four-new-dengue-patients-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9121-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बुखार से किशोर की मौत, डेंगू के चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बुखार से किशोर की मौत, डेंगू के चार नए मरीज मिले
विज्ञापन
-पिछले चार दिनों से आ रहा था बुखार, परिवार में मचा कोहराम
-पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था मृतक नितिन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/नानौता। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना में बुखार से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वहीं, डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं।
नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुड़ाना निवासी तेज सिंह के 17 वर्षीय पुत्र नितिन को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका नानौता व गांव में ही उपचार करा रहे थे। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की देर शाम तेज बुखार होने के चलते परिजन उसे उपचार के लिए सहारनपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक किशोर नितिन अपने तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था, मृतक के पिता तेज सिंह भट्टे पर मजदूरी का काम करते हैं।
वहीं, जिले में डेंगू का प्रकोप भी नहीं थम रहा। शुक्रवार को डेंगू के नए और नए मरीज मिले हैं। जिनमें दो सरसावा और दो शहर की हाकमशाह काॅलोनी के रहने वाले हैं। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू पीड़ित भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू पीड़ितों के यहां पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। इस प्रकार जिले में अब तक डेंगू के 81 मामले सामने आ चुके हैं।