{"_id":"679e74a0bcc0bd187d03b4f8","slug":"teen-dies-due-to-electric-current-in-manjha-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-141643-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मांझे में करंट आने से किशोर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मांझे में करंट आने से किशोर की माैत
Sun, 02 Feb 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चीन के मांझे में करंट आने से एक किशोर बुरी तरह झुलस गया। किशोर बिजली के तारों में फंसे मांझे को छूटा रहा था। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया, देर रात उसकी माैत हो गई।
शनिवार को नुमाइश कैंप स्थित गोपाल नगर निवासी तुषार धमीजा चीन के मांझे से उलझी पतंग को पकड़ने के लिए छत पर चढ़ा। पतंग की डोर बिजली के खंभे से जुड़े तारों में फंसी हुई थी। जैसे ही तुषार ने डोर को पकड़ने की कोशिश की, उसे तेज करंट लगा, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। शरीर बुरी तरह झुलस गया। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने तुषार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे पिलखनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद किशोर की हालत देखकर चिकित्सकों ने हायर सेंटर भेज दिया। किशोर को लेकर परिजन ऋषिकेश एम्स पहुंचे। अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोर जिंदगी के लिए मौत से लड़ रहा था। देर रात किशोर ने दम तोड़ दिया। उसकी माैत से परिजनों में कोहराम मच गया।