फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tears of happiness in the eyes of family members as soon as they meet a child

बालक के मिलते ही परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसु

Tue, 16 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tears of happiness in the eyes of family members as soon as they meet a child
बालक के मिलते ही परिजनों की आंखों में झलकें खुशी के आंसू
विज्ञापन

बच्चे की तलाश में ड्रोन उड़ाए, सड़कों पर घूमता मिला, चार दिन से लापता था बच्चा
गागलहेड़ी। चार दिन से लापता बालक की बरामदगी के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे उड़ाए तो बालक घर से 15 किमी दूर पुवांरका क्षेत्र में सड़कों पर घूमता मिला। बालक के मिलने के बाद परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू झलक गए।
शनिवार को सुबह के समय गांव हसनपुर निवासी अरविंद्र का दस वर्षीय पुत्र प्रिंस घर से कहीं चला गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चार टीमों का गठन कर बालक की खोजबीन शुरू की। सोमवार को एसपी सिटी राजेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरे की मदद से बालक की खोजबीन कराई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली एक बच्चा पुंवारका में अकेला घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चे को पहचाना और उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंची। इसके बाद बच्चे के मां बाप को बुलाया और उनकी सपुर्दगी में बच्चा दिया। चार दिन से लापता प्रिंस को देख कर मां बाप की आंखों में आंसु आ गए। उन्होंने गागलहेड़ी थाना प्रभारी का धन्यवाद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे को सकुशल तलाश करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन सभी के सहयोग से उसे सकुशल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मां बाप प्यार नहीं करते, इसलिए छोड़ा घर
गांव वालों ने बताया उम्र के हिसाब से बालक प्रिंस बहुत ही होशियार है। पुलिस ने जब बच्चे के घर से निकलने की वजह पूछी तो उसका कहना था कि उसके मां बाप उसकी अनदेखी करते हैं और उसे प्यार नहीं करते हैं। उसने बताया कि शनिवार को घर से निकलने के बाद वह पैदल ही 15 किमी दूरी पर स्थित पुंवारका तक पहुंच गया और तब से वह वहीं दिन भर इधर उधर घूमता रहता था। मांग कर रोटी या अन्य चीज खा लेता था। रात में दुकानों के सामने पड़ी टीन शेड में सो जाता था। प्रिंस छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed