{"_id":"5fd6503a8ebc3e3c71596a84","slug":"teams-will-be-alert-for-monitoring-farmers-saharanpur-news-mrt5153702145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर निगरानी के लिए अलर्ट रहेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर निगरानी के लिए अलर्ट रहेंगी टीमें
विज्ञापन
- जिला मुख्यालय से लेकर तहसीलों पर होगी तैनाती
- भाजपा विधायकों सहित प्रमुख नेताओं के आवास पर भी रहेेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को होने वाले किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग की टीमें भी अलर्ट हो गई हैं। शुरूआती प्लान के मुताबिक सबसे अधिक निगरानी जिला मुख्यालय और हकीकत नगर स्थित मैदान पर की जाएगी। इसके अलावा जिले के तहसील मुख्यालयों पर भी टीमों को निगरानी के लिए तैनात रखा जाएगा। रविवार को अवकाश होने के बावजूद पुलिस प्रशासन के अफसरों ने किसानों के आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया।
इससे पहले शनिवार को ही जिले के किसानों ने चमारीखेड़ा, शाहजहांपुर और कोलकी कलां के तीन टोल प्लाजा पर कब्जा कर वाहनों के लिए टोल फ्री कराया था। इस दौरान पुलिस टीमें किसानों को शांत रखने में सफल रहीं। इससे पहले भारत बंद के दौरान भी पुलिस प्रशासन की रणनीति बेहतर रही। अब किसानों का अगला आंदोलन जिला मुख्यालय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का है। इसलिए पहले से अलग रणनीति बनाई गई है।
किसान संगठनों की ओर से भाजपा विधायकों और प्रमुख नेताओं को घेरने की चेतावनी दी गई है। उनकी इस तैयारी को देखते हुए प्रमुख नेताओं के आवासों पर भी पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों को नजर रखने के लिए कहा गया है। वहीं, सपा की ओर से किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम जारी होने के बाद खुफिया विभाग की टीमें किसान संगठनों और विपक्षी दलों से भी फीडबैक ले रही हैं।
विज्ञापन
इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है। निर्धारित स्थलों पर पुलिस टीमें तैैनात रहेंगी।