फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teams from several departments inspected the factory

Saharanpur News: कई विभागों की टीम ने किया फैक्टरी का निरीक्षण

Thu, 29 Aug 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Teams from several departments inspected the factory
गागलहेड़ी। ग्रामीणों की शिकायत पर हरोड़ा स्थित एएलएम फैक्टरी में कई विभागों की संयुक्त टीम ने करीब तीन घंटे तक जांच पड़ताल की। इस दौरान फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हरोड़ा स्थित एएलएम फैक्टरी में एसडीएम सदर युवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, श्रम विभाग, जल निगम, सेतु निगम की संयुक्त टीम पहुंची। करीब तीन घंटे तक इन विभागों की टीम से जुड़े अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान न तो किसी को फैक्टरी के अंदर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर से बाहर आने दिया गया। जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई। एसडीएम सदर युवराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शिकायतें की गई थी। इन शिकायतों के मद्देनजर संबंधित विभागों की टीमों ने फैक्टरी में पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उन्होंने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। संबंधित विभाग अपनी जांच पूरी कर उन्हें रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed