फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Team Kings won the match by ten runs in the Under-16 Cricket Summer League.

Saharanpur News: अंडर 16 क्रिकेट समर लीग में टीम किंग्स ने दस रन से जीता मैच

Sun, 21 Jun 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Team Kings won the match by ten runs in the Under-16 Cricket Summer League.
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर जारी समर क्रिकेट लीग अंडर-16 मुकाबले में टीम किंग्स और राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। टीम किंग्स ने दस रन से मैच जीता।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान साहस जल्दी रिटायर हर्ट हो गए। इसके बाद मोहम्मद असद ने 32 गेंदों पर 46 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। वहीं हर्ष त्रिवाल ने 40 रन और अर्नव धीमान ने तेज 21 रन बनाकर स्कोर को 160 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंत के ओवरों में वसीम मलिक ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम राइडर्स की शुरुआत भी लड़खड़ाई। हालांकि हर्ष ने 40 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। राघव ने 22 और कृष्णा कश्यप ने नाबाद 26 रन बनाकर अंत तक संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य से 10 रन पीछे रह गई। पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में हर्ष ने 40 और राघव ने कृष्णा ने नाबाद 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में टीम किंग्स के लिए हनुमंत सैनी ने दो विकेट झटके, जबकि कप्तान साहस और सत्यम झा ने एक-एक विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वहीं राइडर्स की ओर से ओवेश ने 3 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद असद को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर कोच राजीव गोयल टप्पू, रणधीर कपूर, भूपेंद्र कछल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed