फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers will take care of the facility of infected people in hot spots

शिक्षक रखेंगे हॉट स्पॉट में संक्रमितों की सुविधा का ख्याल

Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers will take care of the facility of infected people in hot spots
सहारनपुर। शहर के हॉट स्पॉट में कोरोना संक्रमितों के परिवारों को जरूरी सामान घर पर ही उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षकों को दी गई है। नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों के हॉट स्पॉट में इसकी जिम्मेदारी 35 शिक्षकों को दी गई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश हैं कि हॉट स्पॉट में कोरोना कर्फ्यू व्यवस्था का पालन कड़ाई से कराया जाए। साथ ही कोरोना संक्रमित के परिजनों के लिए भी कई सावधानियां बताई गई हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमित व्यक्ति के परिवार को जरूरी सामान घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को कहा गया है। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग के आदेश के अनुपालन में डीएम अखिलेश सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों के हॉट स्पॉट में माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में की है। फिलहाल 35 शिक्षकों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को दो-दो वार्ड के हॉट स्पॉट की जिम्मेदारी दी गई है। घरों पर सामग्री पहुंचाने का काम निगम के कर्मचारी करेंगे, जो सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधीन काम करेंगे। साथ ही किस दुकान से सामान लेना है। दुकान भी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को बनाया सेक्टर मजिस्ट्रेट
जिन शिक्षकों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनमें सत्यपाल, सुनीत ठकराल, पीयूष राणा, सुरेशपाल, मगन सिंह, शशिकांत, कुलदीप सिंह, अरविंद कुमार, विनय कुमार, सुरेश चंद पंवार, अक्षय तोमर, अनुज कुमार, सुहेल खान, राजेंद्र राठौर, अतुल त्यागी, जगजीत सिंह, सतिंदर पाल सिंह, सूरजप्रकाश, नीरज कुमार, नितिन चौहान, प्रदर्शन जैन, मयंक पांडेय, आशीष कुमार जैन, सचिन शर्मा, अभिषेक, श्यामजी पाल, डॉ. सादाराम, तनवीर अहमद, मो. इमरान, ब्रिजेश पुंडीर, वसीम किरमानी, फरीद खान, राजेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, दलीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्या
प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दो-दो वार्ड की जिम्मेदारी दी है। चूंकि नगर निगम के वार्ड भौगोलिक तौर पर क्रम से नहीं हैं। यानी एक नंबर वार्ड शहर के पूरब में है तो दो नंबर वार्ड शहर के पश्चिम क्षेत्र में है। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए शिक्षकों का कहना है कि इससे उन्हें पूरे शहर के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बेहतर होता कि उन्हें आपस में मिले हुए दो-दो वार्डों की जिम्मेदारी दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed