{"_id":"03e6d36e3f41300f2e460e939cf2e66f","slug":"teachers-will-lay-siege-to-parliament-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद भवन का घेराव करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद भवन का घेराव करेंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक 24 फरवरी को जंतर-मंतर पर करो या मरो रैली करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने दी। वह रविवार को बीडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मलिक ने कहा कि वह अपने शिक्षकों को मानदेय दिलाने समेत अनेक मांग करते आ रहे हैं, मगर सरकारें अभी तक उनकी मांग को अनसुना करती आ रही हैं। अब समय आ गया है कि हम सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएं। इसके लिए 24 फरवरी को दिल्ली में करो या मरो रैली का आयोजन किया जा रहा है।
रैली में हजारों शिक्षक हिस्सा लेंगे। सहारनपुर से 12 बसों में शिक्षक रवाना होंगे। बताया कि शिक्षक अपनी मांग मनवाने के लिए संसद भवन का घेराव भी करेंगे। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम को विफल करार दिया।
विज्ञापन
कहा कि कोई भी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड का स्कूल इसका पालन नहीं कर रहा है। अमरदीप, अशोक सैनी, रोहित, संजय वर्मा, राकेश, अरविंद, विरेंद्र आदि थे।