सहारनपुर। बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों और कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जन जागरुकता रैली निकाली। इससे पहले गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा की बेहतरी पर अपनेे विचार रखे।
डाक बंगला परिसर स्थित शिक्षक भवन पर आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे नगर विधायक राजीव गुंबर, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। नगर विधायक ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की बेहतरी के लिए कई योजनाएं चला रही है। सभी को उनका लाभ लेना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली की सराहना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नामांकन बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। रैली को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार, अरविंद कुमार, राजीव यादव, राकेश पंवार, संजय सैनी, अब्दुल नाहिर, अवधेश कुमार आदि का सहयोग रहा। उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला व प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला में संयुक्त रूप से समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। रैली को ग्राम प्रधान आशा चौधरी व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुर्बान, रणबीर, केशवराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदु बैस, प्रतिभा, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, जयकेश, निशांत, मोहित पंवार, सारिका, आरती, अंजलि का योगदान रहा।