फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers protest against tablets, training work put on hold

Saharanpur News: शिक्षकों ने किया टैबलेट का विरोध, प्रशिक्षण का कार्य लटका

Thu, 01 Feb 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against tablets, training work put on hold
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए सरकार द्वारा मुहैया कराए गए टैबलेट का विरोध चल रहा है, जिसकी वजह से टैबलेट का प्रशिक्षण भी प्रभावित है। विरोध की वजह टैबलेट से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होना है। शिक्षकों ने दो टूट कहा है कि उन्हें ऑनलाइन उपस्थिति मंजूर नहीं है। यही वजह है कि वह टैबलेट के प्रशिक्षण से साफ इन्कार कर चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1,254 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 2,418 शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। टैबलेट देने का मकसद शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इससे एक ओर जहां विद्यार्थियों को पढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं यह शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने, विभाग के साथ अनेक सूचनाओं के आदान प्रदान में भी सहयोगी साबित होगा। इसके अलावा बीआरसी पर होने वाले अनेक प्रशिक्षण भी टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन हो सकेंगे। इन सब कार्यों को टैबलेट पर कैसे करना है और टैबलेट का संचालन कैसे होगा। इसी के लिए संबंधित शिक्षकों का प्रशिक्षण होना है, जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी का कहना है कि टैबलेट तो उपलब्ध करा दिए गए हैं, लेकिन उसकी सिम और अन्य चीजें नहीं मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि कंपोजिट ग्रांट से व्यवस्था करें। इसके अलावा ज्यादातर शिक्षकों के स्कूल 30 से 40 किलोमीटर दूर हैं, साथ ही वह बीएलओ जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्यों से भी जुड़े हैं। ऐसी स्थिति में पूरे ठीक समय पर विद्यालय पहुंचकर ऑनलाइन उपस्थिति लगाना संभव नहीं है। यह शिक्षकों का उत्पीड़न है। पहले विभाग समस्याएं दूर करे तब प्रशिक्षण होगा। अन्यथा कोई शिक्षक प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed