फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers lost their lives in Panchayat elections: Pundir

पंचायत चुनाव में संक्रमित होने से गई शिक्षकों की जान : पुंडीर

Sun, 30 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers lost their lives in Panchayat elections: Pundir
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने आरोप लगाया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के चलते अनेक शिक्षक कोरोना संक्रमित हुए। नतीजा अनेक शिक्षकों की जान चली गई। वह रविवार को पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद कर रहे थे। संगठन के आह्वान पर रविवार को शिक्षकों ने उपवास रखकर मृतक शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मृतकों के आश्रितों के लिए एक-एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि तथा एक सदस्या को नौकरी देने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि संगठन कोविड-19 का हवाला देते हुए कई बार सरकार से चुनाव स्थगित करने की मांग करता रहा। मगर सरकार ने संगठन की नहीं सुनी। नतीजा यह हुआ कि प्रदेश भर के सैकड़ों शिक्षक चुनाव में ड्यूटी के चलते संक्रमित हो गए। जिनमें से कईयों की जान चली गई। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्या डॉ. सुशील पुंडीर ने कोरोना महामारी के दौरान कोरोना कर्फ्यू के कारण आर्थिक तंगी का शिकार हुए वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग सरकार से की। जिलाध्यक्ष डॉ. सादाराम ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। जिला मंत्री रवि गुप्ता ने मृतक शिक्षकों के एनपीएस खतों में जमा संपूर्ण राशि मृतकों के परिजनों के खातों में भेजने की मांग की। बैठक में मंडलीय मंत्री राजेश्वर बंधु, हरिपाल सिंह, राजेश त्यागी, रविंद्र पंवार, डॉ. अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सुषमा राजपूत, बृजेश पुंडीर, दिनेश गुप्ता, अजय गुप्ता, सत्यवीर सिंह चौधरी, इंदूरानी, बलबीर सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed