{"_id":"62bc93e265a2fe40824fa06e","slug":"teachers-honored-in-namdev-school-saharanpur-news-mrt5949654191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामदेव स्कूल में समारोहपूर्वक शिक्षकों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामदेव स्कूल में समारोहपूर्वक शिक्षकों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामदेव स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित
गंगोह। नामदेव पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का आरंभ प्रधानाचार्य रजनी राजपूत, उप प्रधानाचार्य सचिन शर्मा और प्रबंधक पंकज कुमार द्वारा दीप जला कर किया गया। मंच संचालन छात्रा अदिति सैनी एवं पंखुरी गर्ग ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मस्ती की पाठशाला, लोक नृत्य, शिक्षा व्यवस्था आदि प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्या ने बताया कि 23 मई से 28 मई 2022 तक भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान देहरादून में इसरो की ओर से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उसके अनुप्रयोग विषय पर एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक के सभी शिक्षकों ने उसमें प्रतिभागिता की। उनमें शामिल नितिका गोयल, रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, योगेश कुमार, रवि कुमार, अरुण सैनी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
20 जून से 25 जून तक एक सेमिनार का आयोजन किया गया था, जिसमें अलग-अलग विषयों पर सभी शिक्षकों द्वारा अपनी-अपनी अध्यापन कार्य कुशलता पर चर्चा की गई। दस शिक्षकों संगीता सैनी, गौरव नामदेव, रेखा शर्मा, रीना वर्मा, विजयलक्ष्मी, रिया ठकराल, बाबर खान, संध्या बंसल, अरुण कुमार, रुचि अग्रवाल को उप प्रधानाचार्य सचिन शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।