फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers gathered for cooperation, respect and tribute

सहयोग, सम्मान और श्रद्धांजलि के लिए जुटे शिक्षक

Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers gathered for cooperation, respect and tribute
जनमंच में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में विचार रखते वक्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश की ओर से शुक्रवार को जनमंच प्रेक्षागृह में शैक्षिक संगोष्ठी, शिक्षक सम्मान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडी बेसिक योगराज सिंह और विवेकानंद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विवेकानंद ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम अपने किसी भी सदस्य साथी के निधन हो जाने पर प्रदेश भर के शिक्षकों 100 रुपये के सहयोग की अपील करती है। इस प्रकार संगठन अभी तक 47 दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को आठ करोड़ 40 लाख रुपये की सहायता दे चुका है। सहारनपुर में दो शिक्षकों के परिवारों को 37 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने इस मुहिम को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही। एडी बेसिक योगराज सिंह ने संगठन के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में सुधेश पांडेय, महेंद्र वर्मा, संजीव, डॉ. फारूख हसन, लोकेेश कुमार, नदीम, गुलशेर, ब्रिजेश गुप्ता, दीपिका, शाहनवाज, वजाहत, मोहम्मद नजम, प्रिया जैन, विपिन कुमार, वंदना, रियाज, हरिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed