फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers expressed anger over lack of action against the accused

Saharanpur News: आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर शिक्षकों ने जताया रोष

Sun, 21 Sep 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers expressed anger over lack of action against the accused
गंगोह। एक विद्यालय में हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बीस दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से शिक्षकों में रोष है। पीड़ित शिक्षकों के साथ कोतवाली पहुंचे मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के पदाधिकारियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो संगठन आंदोलन की राह पकड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि करीब बीस दिन पूर्व एक विद्यालय में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। शिक्षकों का आरोप है कि उनकी ओर से गंभीर धाराओं में दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौड़, प्रदेश संरक्षक नरेश चंद्र शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद आर्य, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, तहसील अध्यक्ष विजयपाल, ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सैनी, डॉ. बलबीर सिंह सैनी, पदम सिंह खटाना आदि कोतवाली पहुंचे। पवन सिंह राठौड़ ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती तो संगठन आंदोलन करेगा। पुलिस ने उन्हे जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed