फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers demonstrate on 10th in Saharanpur

शिक्षकों का सहारनपुर में 10 को प्रदर्शन

Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrate on 10th in Saharanpur
बेहट में संगठन की बैठक में बोलते शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण स्कूल संचालक और शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा संगठन सरकार की नीतियों का विरोध करता है। उन्होंने शिक्षकों से 10 अप्रैल को सरकार के खिलाफ सहारनपुर में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

डॉ. अशोक मलिक बृहस्पतिवार को मोहल्ला महाजनान स्थित जनहित उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षक संघ से जुड़े निजी स्कूल संचालकों व शिक्षकों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा सरकार निजी स्कूल संचालकों को बर्बाद करने पर तुली है। सरकार युवाओं को रोजगार देने का वादा करती है, लेकिन नीतियां इसके विपरीत है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य न होने से स्कूल संचालक एवं शिक्षक भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से 10 मार्च को सहारनपुर के हकीकत नगर में होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। इसकी अध्यक्षता मोहम्मद अहमद काजमी ने की। संचालन आशीष सैनी ने किया। इसमें फुरकान अहमद, दुर्गा प्रसाद, सुनील कुमार, सुमित गुप्ता, शिवम सैनी, राजकुमार सैनी, शमशाद अली, साक्षी सैनी, सुमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed