फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teachers boosted school toppers

स्कूल टॉप करने वालों का शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला

Wed, 15 Jul 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers boosted school toppers
परीक्षाफल पर खुशी जताते डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
देवबंद/छुटमलपुर/अंबेहटा/नानौता (सहारनपुर)। सीबीएसई द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में मेपल्स एकेडमी के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने बताया कि मानवी त्यागी 97.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय की टॉपर बनी हैं। इनके अलावा प्रथम जैन, शुभ जैन, अभय नौसरान व अनम खान ने भी सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

छुटमलपुर के डेलमोंड इंटरनेशनल स्कूल में सिमरन राणा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप किया। दूसरा स्थान सार्थक बंसल, तीसरा स्थान हीरा सिंह ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अदिती मित्तल, अनुष्ठा सैनी, विशाल सैनी, विनम्रा शर्मा, मनीष गांधी, लवी कांबोज, तनिष्क सिंह, नमीरा नायजा, आस्था सिंघल, मनप्रीत सिंह, सिमरन कांबोज, अरिहंत जैन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। चेयरमैन कुलदीप धमीजा, प्रधानाचार्य अंशुल सिंघल, सचिव सचिन खुराना, डायरेक्टर रंजन गुप्ता ने बधाई दी है। अंबेहटा के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम 93. 6 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने बताया कि 96.8 प्रतिशत अंक लेकर हर्षित चौधरी ने विद्यालय टॉप किया, जबकि 96 प्रतिशत अंकों के साथ विशू ने दूसरा व 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ फौजिया अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावी बच्चों को विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल, प्रबंधक अंकुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निखिल आर्य, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने बधाई दी। नानौता की नगर के चंद्रसेन कान्वेंट एकेडमी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया। कॉमर्स की तृप्ति जैन ने 96. 4 अंक के साथ प्रथम तथा पीसीएम की प्रिंसी मित्तल ने 95. 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पंकज कुमार जैन लिटिल अग्रवाल, मनोज अरोड़ा, असगर अब्बास, दीपक मित्तल, प्रवीण जैन ने बधाई दी।

नानौता की चंद्रसैन एकेडमी में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य व अभिभावक।

नानौता की चंद्रसैन एकेडमी में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य व अभिभावक।- फोटो : SAHARANPUR

विक्ट्री बनाते मेपल्स एकेडमी देवबंद के सफल छात्र छात्राएं

विक्ट्री बनाते मेपल्स एकेडमी देवबंद के सफल छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed