{"_id":"5f1880d48ebc3e63c45c28fd","slug":"teacher-sets-an-example-of-honesty-saharanpur-news-mrt492543617","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
विज्ञापन
शिक्षक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
सहारनपुर। वास्तव में शिक्षक वही है, जो समाज को कुछ सीख दे सके। प्राथमिक विद्यालय मक्का बांस के प्रधानाध्यापक अरविंद यादव ने ईमानदारी की ऐसी नजीर पेश की है, जिससे न केवल उनकी वाहवाही हो रही है, बल्कि अन्य लोगों के लिए सीख भी है।
दरअसल, अरविंद यादव अपने विद्यालय से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पर एक पॉलीथिन पड़ी नजर आई, इसमें कुछ सामान था। पॉलीथिन खोलकर देखी तो उसमें 50 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल सेट और आधार कार्ड थे। अरविंद यादव ने आधार कार्ड पर ईनाम कुरैशी निवासी गांव कैलाशपुर लिखा था। अरविंद यादव ने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया। बुधवार को गांव कैलाशपुर के प्रधान अब्दुल वली की उपस्थिति में शिक्षक अरविंद ने ईनाम कुरैशी को उनके रुपये और मोबाइल सौंपे। ग्राम प्रधान ने अरविंद यादव की ईमानदारी को सराहा। उधर, ईनाम कुरैशी ने भी अरविंद यादव का आभार व्यक्त किया।