फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teacher educator protest at BSA office

बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन

Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher educator protest at BSA office
धरने पर बैठे शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अपनी मांगों को लेकर चौथे दिन शनिवार को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा मित्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन


बीएसए दफ्तर पर धरने में जिलाध्यक्ष अंजु कश्यप ने कहा कि जब तक केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर अध्यादेश लाकर समायोजित अध्यापकों का पद वापस नहीं दिलाती तब तक धरना लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


न्यायालय के निर्णय से आहत होकर प्रतिदिन समायोजित अध्यापक गलत कदम उठा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद अहमद व जिला संरक्षक गुरदीप सिंह ने कहा गोरखपुर व मथुरा के शिक्षा मित्र पर प्रशासन ने लाठी चार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने इस पर कार्रवाई की मांग करता है। जिला कोषाध्यक्ष तहसीन अली व जिला महामंत्री अहसान मलिक ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लगातार घेराव किया जाएगा। स्कूलों की तालाबंदी भी लगातार जारी रहेेगी।

सभी संगठनों से अपील की है कि किसी भी शिक्षामित्र का परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर 17 वर्षों की मेहनत को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।


शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं जागी तो लखनऊ और दिल्ली हिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुलदीप प्रधान, मोहसीन, शिवकुमार, रामकुमार, संजीव कुमार, मशरुर, मिथलेश, जनक सिंह, धीरेन्द्र, रईस, धर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed