{"_id":"63ed29f22e6b20ff3a0b76f4","slug":"teach-the-tricks-of-becoming-a-troubleshooter-in-times-of-disaster-saharanpur-news-c-14-1-119150-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: आपदा के वक्त संकट मोचक बनने के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: आपदा के वक्त संकट मोचक बनने के गुर सिखाए
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम। हिंदुस्तान स्काउट गाइड के परीक्षण कैंप में प्रतिभागियों ने अस्थायी निवास, नदी का पुल व आपदा के समय संकट मोचक बनने के गुर ग्रहण किए।
विकास खंड साढ़ौली कदीम के गांव लोदीपुर के बीएसएम इंटर कॉलेज में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनर परमजीत पंवार व सोनिया धीमान ने बच्चों को अस्थायी टेंट लगाना, नदी का पुल व किसी भी प्रकार की आपदा के समय सुरक्षा एवं पीड़ित को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्काउट गाइड को सेवा एवं समर्पण की भावना से काम करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के एमडी अमित सैनी बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपने कार्यों के साथ साथ समाज एवं देश की सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। कोरोना काल में अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं ने पीड़ितों की देख-भाल कर उन्हें नव जीवन देने का कार्य किया है। इस दौरान प्रधानाचार्या अनुज सैनी, संदीप कुमार, आशीष कुमार, हिमांशु, अर्जुन सिंह, मोहित, शिवानी आदि मौजूद रहे।