{"_id":"5827739a4f1c1b6729b3bc4f","slug":"teach-daughters-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को पढ़ाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को पढ़ाने का आह्वान
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
गंगोह के शोभित विवि में विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय नवरंग कार्यक्रम के तहत शनिवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शुभारंभ कुलपति डॉ. दुर्ग विजय राय ने किया। लवकुश ग्रुप ने देशभक्ति गीत जबकि आरुषि और पायल ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। मलीहा ग्रुप ने कव्वाली गाकर सबकी वाह वाही लूटी। बीएएमएस की छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कैलिग्राफी प्रतियोगिता में सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल की छात्रा छवि द्विवेदी, काउंटर स्ट्राइक में शोभित विश्वविद्यालय की टीम, मेहंदी जूनियर वर्ग में रेडियंट पब्लिक स्कूल की आकांक्षा, सीनियर वर्ग में श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर की मनीषा, निबंध में एनडी पब्लिक स्कूल की वैष्णवी वत्स, कोलाज मेकिंग जूनियर वर्ग मे सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल की टीम एवं सीनियर वर्ग में शोभित विश्वविद्यालय की टीम, फोटोग्राफी में बीएएमएस के छात्र महेश दत्त, अंताक्षरी में इंडिया टुडे कांवेंट एकेडमी की टीम तथा क्विज जूनियर वर्ग में इंडिया टुडे कांवेंट एकेडमी की टीम और सीनियर वर्ग में श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन छात्र प्रशांत, सागर सैनी और छात्रा अपूर्वा ने किया। केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने भी संबोधित किया। डीन डॉ. महिपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रशांत कुमार और रजिस्ट्रार विजय कुमार सिंह ने आभार जताया। डॉ. सौरभ कुमार शर्मा, बीएएमएस डीन डॉ अशोक कुमार शर्मा, डॉ कवलजीत सिंह आहुजा, डॉ आरिफ नसिर, डॉ सुनील जांवला, हामिद, अभिषेक गर्ग, मनोज गुप्ता, कुलदीप रहे।