फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   TB patients are losing to the system, not to the disease

Saharanpur News: बीमारी से नहीं, सिस्टम से हार रहे टीबी मरीज

Sun, 04 Jan 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
TB patients are losing to the system, not to the disease
सहारनपुर। जिले में टीबी रोगियों को पोषण के लिए दी जाने वाली धनराशि पांच महीने से नहीं मिल रही है। पहले ही आर्थिक तंगी व बीमारी से जूझ रहे रोगियों की परेशानी और बढ़ गई है। इलाज के दौरान बेहतर खानपान न होने से संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बजट और पोर्टल में बदलाव के कारण भुगतान नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन


टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से टीबी मरीजों को इलाज के दौरान हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। जिले में टीबी जांच और इलाज के लिए 26 केंद्र स्थापित हैं। इन केंद्रों पर मरीजों की जांच के बाद टीबी की पुष्टि होने पर उनका पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर किया जाता है। टीबी का इलाज छह से नौ महीने तक चलता है। इस दौरान मरीजों को नियमित रूप से दवाएं लेनी होती हैं। इसके साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार भी जरूरी होता है। टीबी मरीज पांच महीने से पोषण भत्ते की राशि के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहां भी सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


------
-- फैक्ट फाइल
टीबी अस्पताल की ओपीडी - 80 से 100 मरीज प्रतिदिन
जिले में टीबी के मरीज - 7000 से अधिक
एमडीआर के मरीज - करीब 265
टीबी जांच व इलाज के केंद्र - 26
-----
पोषण राशि भुगतान के लिए अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। इसके अलावा इस राशि को भेजने के लिए पोर्टल में बदलाव हुआ है। बजट के अभाव में फिलहाल भुगतान नहीं हो पाया है। बजट जारी होते ही टीबी मरीजों के खातों में पोषण राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सर्वेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed