{"_id":"69039da7c63e6562a50f991f","slug":"tax-evasion-of-rs-232-crore-in-the-name-of-delivery-boy-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161967-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डिलीवरी बाॅय के नाम पर 2.32 करोड़ की टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डिलीवरी बाॅय के नाम पर 2.32 करोड़ की टैक्स चोरी
Thu, 30 Oct 2025 10:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डिलीवरी बाॅय में काम करने वाले युवक के नाम पर 2.32 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कर ली गई। पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना रामपुर मनिहारान के गांव लंढोरा गुर्जर निवासी मोमिन ने तहरीर देकर बताया कि बिलिंकिट एप में डिलीवरी बाॅय है। उसकी जान पहचान स्कूल के समय से आयुष जैन से थी।
आयुष का भाई आकाश जैन व उसकी पत्नी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं और टैक्स संबंधी कार्य करते हैं। 2020 में उसने अमन फार्मा नाम से एक फर्म खोली थी, जिसका पंजीकरण आयुष जैन के कहने पर आकाश जैन और उसकी पत्नी से कराया गया।
विज्ञापन
25 जनवरी 2020 को फर्म का जीएसटी नंबर जारी हुआ, लेकिन मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने के कारण उसने फर्म का संचालन बंद कर दिया और दुकान खाली कर दी। उसने आयुष जैन से फर्म का रजिस्ट्रेशन रद्द करने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आरोप है कि इसी जीएसटी नंबर पर आयुष जैन, आकाश जैन और उसकी पत्नी ने उसी दिन मलिक टिंबर ट्रेडिंग नाम से एक और फर्म खोल ली। करोड़ों रुपये का लेनदेन किया।
राज्य कर विभाग से पता चला कि फर्म मालिक टिंबर ट्रेडिंग पर 2.32 करोड़ का बकाया टैक्स है। पीड़ित ने कभी जीएसटी नंबर पर व्यापार नहीं किया।
थाना सदर बाजार पुलिस ने आयुष जैन, आकाश जैन समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।