फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tax department holidays cancelled, officers and employees under stress

Saharanpur News: टैक्स विभाग की छुट्टियां बंद, तनाव में आए अधिकारी और कर्मचारी

Sat, 02 Aug 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tax department holidays cancelled, officers and employees under stress
- जीआईएस सर्वे की आपत्तियों के निस्तारण को लेकर संतुष्ट नहीं नगर आयुक्त
विज्ञापन

- अभी तक प्राप्त 4,752 आपत्तियों में से 1,920 का किया जा चुका है निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जीआईएस सर्वे की आपत्तियों के निस्तारण में प्रभावी कार्यवाही नहीं होने पर नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां बंद कर दी हैं। ऐसे में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को 12 घंटे तक काम करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वह लोग तनाव में हैं।
अभी तक 4,752 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। गृहकर एवं जलकर अनुभाग के अधिकारी अभी तक 1,920 आपत्तियों का निस्तारण कर चुके हैं। इनसे अलग करीब 350 आपत्तियां ऐसी पाई गई हैं, जो अनावश्यक थीं। यानी जांच में उनके भवन उतने ही क्षेत्रफल में पाए गए हैं, जितने सर्वे में दर्शाए गए हैं। जीआईएस सर्वे को लेकर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि खुद आपत्तियों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन शाम पांच बजे बैठक ले रहे हैं। उनकी अपेक्षा के अनुरूप निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने अगले आदेशों तक कोई भी अवकाश स्वीकृत नहीं करने की बात कही है। सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी गृहकर एवं जलकर अनुभाग खुलता रहेगा। विशेष परिस्थितियों में उनकी अनुमति से ही किसी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश मिलेगा। नगर आयुक्त की सख्ती का असर यह हुआ है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को दस से 12 घंटे तक काम करना पड़ रहा है। कई अधिकारी और कर्मचारी काम का भार बढ़ने और छुट्टी नहीं मिलने को लेकर तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed