फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tau shoots nephew in dispute over transaction

लेन देने के विवाद में ताऊ ने भतीजे को मारी गोली, गंभीर घायल

Wed, 26 Oct 2022 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Tau shoots nephew in dispute over transaction
बड़गांव। गांव झबीरन में लेन देन के विवाद को लेकर ताऊ ने सगे भतीजे को गोली मार दी। गोली कंधे में लगी जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर ताऊ फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव झबीरन निवासी विजय पुत्र मान सिंह का बुधवार को अपने ही ताऊ राजकुमार व सुरेंद्र पुत्रगण बालू के साथ 60 हजार रुपये के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान ताऊ ने विजय पर फायर कर दिया। गोली विजय के कंधे में लगने से वह घायल हो गया। आरोप है कि विजय ने भी इससे पहले ताऊ पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया था। गोलियां चलने से आस पड़ोस में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता मान सिंह ने सुरेंद्र द्वारा गोली मारने की बात कही है, जबकि पुलिस राजकुमार द्वारा गोली चलाने की बात कह रही है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि जानकारी के मुताबिक विजय को उसके ताऊ राजकुमार ने गोली मारी है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हत्या में उम्रकैद की सजा काट कर आया है हमलावर ताऊ
गांव झबीरन में युवक को गोली मारने का आरोपी सुरेंद्र पुत्र बालू एक माह पहले ही पड़ोस में रहने वाली एक लड़की की हत्या के आरोप में सजा काटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed