फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Target to add 200 entrepreneurs to CIS in a month: Miglani

एक महीने में सीआईएस से 200 उद्यमी जोडने का लक्ष्य: मिगलानी

Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Target to add 200 entrepreneurs to CIS in a month: Miglani
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज, सहारनपुर में भाग लेते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक में अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि संस्था से एक महीने में 200 उद्यमियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि संस्था उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएगी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार पर आयोजित बैठक में संस्था को और कैसे उपयोगी एवं प्रभावी बनाया जाए विषय पर मंथन किया गया। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि कोर ग्रुप सदस्य किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं। संस्था का भविष्य कोर ग्रुप के सदस्यों की सक्रियता पर निर्भर करता है। सदस्य को जिस विभाग का कन्वीनर बनाया गया है, वह संबंधित विभाग की वर्कशॉप का आयोजन कराने की पहल करें। उन्होंने कहा कि एक महीने में संस्था से 200 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। संस्था को ओर मजबूत बनाने के लिए अनुशासन कमेटी, सोशल वेलफेयर कमेटी, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, त्योहार/सांस्कृतिक आदि कमेटियों का गठन करने का निर्णय लिया गया। महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, संरक्षक एनके तलवार, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष डीके बंसल, संजय कपूर, नीरज माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, अमर गुप्ता, रविंद्र कालरा, मुकेश दत्ता, एमपी सिंह भोपाराय आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान संजय गुप्ता, अनुभव शर्मा, गौरव जैन, मनमोहन सिंह, गौरव छाबड़ा, संजय यादव, विनोद अरोड़ा, संजय कुमार, योगेश कुमार, गौतम शंकर सिंघल, अजय चानना, धीरज मिगलानी, दीपक बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed