{"_id":"657b49713ded78965f064428","slug":"target-of-making-10-thousand-ayushman-cards-daily-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-14712-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रोजाना 10 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रोजाना 10 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य
Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रतिदिन 10 हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य है। अधिकारी व कर्मचारी लक्ष्य को लेकर मेहनत करें। खराब प्रदर्शन वाले दंडित होंगे, जबकि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के बाद कोई भी पात्र आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी पूर्ण ऊर्जा एवं निष्ठा के साथ कार्य करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।