फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Target 8.84 lakh, golden card made 4.16 lakh

लक्ष्य 8.84 लाख, गोल्डन कार्ड बने 4.16 लाख

Mon, 05 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Target 8.84 lakh, golden card made 4.16 lakh
सहारनपुर। जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के कार्य धीमा हो रहा है। अभी तक 47.1 फीसदी लाभार्थियों के ही गोल्डन कार्ड बने हैं, जबकि अभी 52.9 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। गोल्डन कार्ड बनाने में जिले का नंबर पहली रैंक से खिसककर दूसरी रैंक पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में 23 सितंबर 2018 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना का लाभ चार साल बीतने के बाद भी पात्रों को आज तक नहीं मिल सका है। इस योजना से 46 निजी और 24 राजकीय अस्पताल जुड़े हुए हैं। अभी तक इस योजना के तहत 4,16,900 लोगों के ही गोल्डन कार्ड बनाए जा सके हैं, जबकि जिले में स्वास्थ्य विभाग को 8,84,609 लोगों केे गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। अभी 4,67,709 पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनने शेष हैं। यदि गोल्डन कार्ड बनाने की यही रफ्तार रही तो सालभर से अधिक का समय लग जाएगा। क्योंकि चार साल में ही 4,16,900 लोगों के गोल्डन कार्ड बन पाए हैं।
विज्ञापन

यही नहीं अभी तक गोल्डन कार्ड बनाने में सहारनपुर का नाम प्रदेश में पहले नंबर पर रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले ही खिसककर दूसरे नंबर पर आ गया है। 49.04 फीसदी गोल्डन कार्ड बनाने में शामली जिला प्रदेश में नंबर एक पर पहुंच गया है। वहीं, अंत्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने में सहारनपुर प्रदेश में नंबर एक पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। अंत्योदय आयुष्मान कार्ड बनाने में अपना जिला प्रदेश में नंबर एक पर है। जिले में 8,84,609 पात्र लाभार्थियों के गोल्ड कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed