फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   takneeki kharabi se sena ke helicopter ki emergency landing

तकनीकी खराबी से सेना के हेलीकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Fri, 24 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
takneeki kharabi se sena ke helicopter ki emergency landing
चिल्लावाली रेंज में उतरा सेना का हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला
बिहारीगढ़। तकनीकी खराबी के कारण सेना के हेलीकाॅप्टर की राजाजी राष्ट्रीय पार्क के चिल्लावाली रेंज में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें सेना के पायलट व एक मेजर सहित चार सवार थे। सभी सुरक्षित उतर गए। यह हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से नाहन हिमाचल प्रदेश जा रहा था। 
विज्ञापन


यह सूचना पाते ही थाना बिहारीगढ़ व थाना बुग्गावाला एसओ पुलिस बल के साथ जंगल पहुंचे। उन्होंने सेना के अधिकारियों से वार्ता की। उसके बाद सेना का दूसरा हेलीकाॅप्टर मौके पर पहुंचा और अधिकारियों को लेकर चला गया। हेलीकाॅप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए जिन्हें दूर रखने के लिए पुलिस के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर रुके सेना के दो जवानों ने खराबी को ठीक की। दुपहर बाद करीब तीन बजे हेलीकाॅप्टर ने दोबारा उड़ान भरी। इस संबंध में एसओ बिहारीगढ़ यशपाल सिंह व बुग्गावाला एसओ एनके बचकोटी ने बताया कि लैंडिंग के दौरान सब सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed