{"_id":"6133bbcc8ebc3eb6cd3021de","slug":"take-timely-action-on-revenue-promises-dubey-saharanpur-news-mrt5547693117","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वादों पर समय से कार्रवाई करें : दूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वादों पर समय से कार्रवाई करें : दूबे
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में लोगो की समस्याये सुनते अपर प्रमुख सचिव
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे ने बिजली के लटके तारों को सही कराने और राशन कार्ड संबंधी कार्य शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह को राजस्व वादों पर समय से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण कर अपर मुख्य सचिव ने कहा शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतकर्ता को इधर-उधर भटकाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए टीमें भी गठित की जाएंगी।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को हिम्मत नगर में सड़क के ऊपर अवैध निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए उसी दिन राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शिकायत का निस्तारण कराए। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, सीडीओ विजय कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सीएमएस आभा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
41 शिकायतें प्राप्त हुईं
संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में 41 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें नगर निगम की छह, राजस्व विभाग की 10, पुलिस विभाग की 10, विकास संबंधी दो, विद्युत निगम की दो, एसएलएओ की एक शिकायत आईं। लोक निर्माण विभाग की एक, शिक्षा विभाग की दो, विकास प्राधिकरण की तीन, प्रदूषण विभाग की दो, चिकित्सा विभाग की एक और बैंक की एक शिकायत प्राप्त हुई।
टीबी के मरीज का पूछा हाल
सहारनपुर। अपर मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना लगाए। उन्होंने टीबी के मरीज सुलेख चंद का हालचाल पूछा, तो मरीज ने बताया उसे 5-6 घंटे से कोई देखने नहीं आया है। इस पर उन्होंने मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्स-रे, सीटी स्कैन एवं ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया।