{"_id":"613f9b4d8ebc3e866161de46","slug":"take-photos-before-and-after-digging-the-pit-saharanpur-news-mrt556087863","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा मुक्त कराने से पहले और बाद के फोटो कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा मुक्त कराने से पहले और बाद के फोटो कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को तीन दिन में आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन और बेसिक शिक्षा विद्यालयों का विद्युत बिल जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए। लोक निर्माण विभाग, आरईएस, जिला पंचायत और मंडी आदि द्वारा निर्मित सड़कों को गड्ढा मुक्त करने से पहले और बाद के फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए जाएं।
सोमवार को मंडलायुक्त ने सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे हैं। इसलिए विद्युत निगम निर्धारित न्यूनतम शुल्क के साथ विद्युत बिल प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बनने वाली सड़कों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता युक्त पूरा कराए। मंडल की किसी भी गोशाला में जल जमाव की स्थिति न हो। पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए तेजी से टीकाकरण कराया जाए।
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत कुपोषित परिवार को दुधारू गोवंश दिया जाए। साथ ही प्रत्येक माह धनराशि देने से पहले शत प्रतिशत सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों और पंचायत भवनों को आकर्षक बनाया जाए। जिन स्थानों पर पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों के भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां जल्द भूमि चयन किया जाए। इस दौरान संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ सहारनपुर विजय कुमार, मुजफ्फरनगर आलोक यादव, शामली शंभुनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।