फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take advantage of government schemes for upgradation of units

इकाईयों के उच्चीकरण के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लें

Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of government schemes for upgradation of units
सहारनपुर। औद्यानिक प्रयोग प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉ. बीपी राम ने कहा कि उद्यमियों को अपनी इकाइयों के उच्चीकरण के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्न्यन योजना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण जागरूकता कार्यशाला के आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जनपद सहारनपुर में 98 सूक्ष्म प्रसंस्करण उद्योगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में ओडीओपी के तहत शहद चयनित है। उप निदेशक उद्यान विजयचंद ने उद्यमियों को पीएमएफएमई योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार, लखनऊ से आए आदित्य सिंह, शुभम ने ऑडियो विजुअल माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, अनुज कुमार ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान के प्रबंधक अजय सैनी, देववृत्त शर्मा, तंजीम अंसारी, डॉक्टर आईए सिद्दीकी, रवि प्रकाश, राजकुमार सिंह, नितिन जैन, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed