फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take advantage of cash back by making digital payment of loan Vendor - Municipal Commissioner

ऋण का डिजिटल पेमेंट कर कैश बैक का लाभ उठाएं वेंडर : नगरायुक्त

Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of cash back by making digital payment of loan Vendor - Municipal Commissioner
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा वैंडर ऋण का डिजिटल पेमेंट कर कैश बैक का लाभ उठाएं। ‘स्व निधि से समृद्धि’ योजना के अंतर्गत नगर निगम और डूडा ने जनमंच परिसर में बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन किया। इसमें 22 वेंडरों को डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण दिया। साथ ही 100 से अधिक वेंडरों को ऋण प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार वेंडरों का आर्थिक और सामाजिक स्तर सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा वेंडर डिजिटल माध्यम से ऋण भुगतान करें। यदि वेंडर अपनी किश्त समय से और डिजिटल माध्यम से जमा कराते हैं तो उन्हें जो छूट मिलती है, वह उनके द्वारा ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज से भी ज्यादा होती है। इस तरह ऋण की मूल राशि में भी बचत कर सकता है। शिविर में 22 वेंडरों को पेटीएम व फोन-पे द्वारा डिजिटल भुगतान का प्रशिक्षण दिया। वेंडरों की बैंक संबंधी समस्याओं का भी समाधान जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने किया। शिविर में डूडा के परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, संजीव, देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed