फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Take a pledge to form the government

सरकार बनाने की प्रतिज्ञा लें कार्यकर्ता

Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Take a pledge to form the government
सहारनपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की 100 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ को देखकर गदगद सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि कार्यकर्ता यहां से सपा सरकार बनाने की प्रतिज्ञा लेकर जाएं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में सपा जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश न सिर्फ पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बनेंगे बल्कि वे एक दिन देश के प्रधानमंत्री भी होंगे।
विज्ञापन

दोगुना होने की बजाए घट गई किसानों की आय
सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन आय बढ़ने की बजाए खेती की लागत बढ़ गई। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कीटनाशकों, उर्वरकों से लेकर डीजल सहित खेती में काम आने वाले सभी वस्तुओं के दामों में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। किसान लुट रहा है, जीएसटी की विसंगतियों ने व्यापारियों को परेशान कर रखा है। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। जबकि भाजपा सरकार विकास के नाम पर अपनी पीठ ठोंक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान बचाने को सपा को मजबूत करें
पूर्व सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि हमें अपने मुल्क और संविधान को बचाने के लिए सपा को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले विधानसभा चुनाव में चूक गए तो देश में सांप्रदायिक ताकते ओर हावी हो जाएंगी। उन्होंने मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना तराना पढ़ा।
लोकतंत्र बचाओ, समाजवाद लाओ
वरिष्ठ युवा सपा नेता कार्तिकेय सिंह राणा ने कहा कि आज स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की 100वीं जयंती लोकतंत्र बचाओ, समाजवाद लाओ दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होकर संघष करना होगा।
लोकतंत्र बचाने के लिए सपा को जिताना होगा
वरिष्ठ सपा नेता विनोद तेजयान ने कहा लोकतंत्र बचाने के लिए इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनानी होगी। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सपा के साथ आना होगा। उन्होंने तीन कृषि कानूूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि ये कानून किसानों को बर्बादी की ओर ले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सात वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है।
भाजपा की नीतियां कामगार तबकों की विरोधी
वरिष्ठ सपा नेता चौधरी मजाहिर हसन राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों, मजदूरों से लेकर दस्तकारों तक के लिए नुकसानदेह हैं। उन्होंने सवाल किया कि लॉक डाउन के दौरान जब देश का आम आदमी की आय घट गई थी, ऐसे में पूंजीपतियों की आय कई कई सौ गुना कैसे बढ गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के विरोध में किसान, मजदूर, दस्तकारों से लेकर छोटे व्यापारियों तक को एकजुट होना होगा।

किसानों ने ही देश की अर्थव्यवस्था को बचाया
वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान ने कहा भाजपा सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। जबकि कोरोना जैसे महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को किसानों ने ही बचाया। उन्होंने कहा कि देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में किसानों का बडा योगदान है। उन्होंने कहा कि देश को एक समय अमेरिका से खाने के लिए गेहूं का आयात करना पड़ता था। जिस गेहूं की क्वालिटी काफी खराब होती थी। खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का श्रेय किसानों को ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed