{"_id":"615b441f8ebc3ec8b024c07b","slug":"tadka-slaughter-leela-was-staged-in-ramlila-saharanpur-news-mrt559239937","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में किया ताड़का वध की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में किया ताड़का वध की लीला का मंचन
विज्ञापन
बेहट में रामलीला मंचन का शुभारंभ करते ग्राम प्रधान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री रामलीला कमेटी सुलतानपुर के तत्वावधान में हो रही रामलीला के दूसरे दिन रावण दिग्विजय, विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगना तथा ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।
वन में असुरों के अत्याचार से त्रस्त महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राम लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं तथा ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। रावण की भूमिका में आदेश सैनी, राम की भूमिका में निशांक जैन, लक्ष्मण की भूमिका में पीयूष सैनी तथा विश्वामित्र की भूमिका में मांगेराम धीमान ने दर्शकों को प्रभावित किया। आयोजन में कमेटी प्रधान अनिल कश्यप, सचिन सैनी, जयपाल सैनी, बसंत गुप्ता, संजय सैनी, वीरेंद्र जैन, अंकित सैनी, गौरव जैन, बालेश कुमार, पवन गुंबर, सागर पाल, रवि आदि रहे। मंच संचालन मनोज सैनी ने किया।
गागलहेड़ी में रविवार की रात में कस्बे की सब्जी मंडी में चल रही श्रीराम लीला मंचन के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। भीषण युद्ध में ताड़का का अंत हुआ। ताड़का का वध होते ही उपस्थित लोग प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल मेंहदीरत्ता, राजेश कपिल, अरविंद गुप्ता, महेंद्र धीमान, सुशांत, जसबीर यादव, जावेद, वत्सल गुप्ता, आयुष गुप्ता रहे।
विज्ञापन
गंगोह के शिव चौक स्थित प्राचीन रामलीला व सराय स्थित रामलीला भवन में श्रवण मरण की मार्मिक लीला प्रस्तुत की । श्रवण मरण व उनके माता-पिता के विलाप के दृश्य को देखकर दर्शक अभिभूत हो गए।
बेहट के गांव मरवा में मंचन का उद्घाटन ग्राम प्रधान सूरत सिंह ने भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया। समाजसेवी राज सिंह राणा, सेवाराम, महेंद्र सरदार, मदन पाल, दिनेश सिंघल, घनश्याम शर्मा, उमेश सैनी, डॉ. अमित सैनी, प्रदीप, सुनील कश्यप, गोपाल कश्यप, राकेश रहे।

सुल्तानपुर की रामलीला में राम लक्ष्मण को मांगते विश्वामित्र- फोटो : SAHARANPUR

सुल्तानपुर की रामलीला में लगा रावण का दरबार- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह की रामलीला में भगवान शिव की पूजा करते रावण- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में रामलीला का शुभारंभ करते विधायक कुंवर बृजेश- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह की रामलीला में श्रवण मरण का दृश्य- फोटो : SAHARANPUR