सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ लेने के बाद भाजपाइयों और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही एक-दूसरे को पुन: योगी सरकार बनने पर बधाई भी दी। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर में स्क्रीन लगाकर शपथ समारोह का लाइव प्रसारण देखा गया।
दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी के वार्ड नंबर 33 के भाजपा के अध्यक्ष चौधरी जयवीर खटाना के निवास स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में मिठाई वितरित की गई। जयवीर चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुशासन दिया है। इसलिए लोगों ने पुन: भाजपा को बहुमत देकर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है। इस दौरान सतपाल त्यागी, मोहित, संदीप, मनोज, अमित, शशिबाला, त्यागी, शर्मिल चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रगतिशील सैनी समिति के पदाधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष अभय सिंह सैनी व महामंत्री एनआर सैनी ने सरकार ने सैनी समाज को सम्मान देने का काम किया है। इस दौरान नरेश सैनी, सतीश सैनी, मोहन सैनी, संजय सैनी, प्रमोद सैनी, विनीत सैनी, सोम प्रकाश सैनी, हर प्रकाश सैनी, शिव कुमार सैनी, रमेशचंद, माया सैनी, रेखा सैनी मौजूद रहे। वहीं, व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ढोल की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्व में भी सर्व समाज को साथ लेकर कार्य किया है। इसके साथ ही सुशासन दिया और अपराधियों को जेलों में पहुंचाया है। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। इस दौरान पंडित दिनेश कौशिक, प्रदीप शर्मा, दीपक भार्गव, अनुज खुल्लर, दीवान चंद, मनोहर लाल सेठी, हरीश गर्ग, गौरव अरोड़ा, सन्नी कुमार, सतीश गोयल, जोगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

जसवंत सैनी को मंत्री बनाये जाने दीवानी कचहरी में मिठाई खिलाकर खुशी मनाते प्रगतिशील सैनी सभा के प?- फोटो : SAHARANPUR

योगी आदित्यनाथ के दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर दालमंडी पुल पर खुशी मनाते व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR