{"_id":"62813abef0c4f5750557a304","slug":"sweat-left-to-touch-the-target-of-enrollment-saharanpur-news-mrt588640565","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लक्ष्य को छूने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लक्ष्य को छूने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वर्ष पंजीकृत 2 लाख 17 हजार 313 विद्यार्थियों की तुलना में अभी तक दो हजार नामांकन हुए कम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। विभाग और विद्यालय डेढ़ माह के कड़े परिश्रम से लक्ष्य से अभी पीछे हैं। हालांकि लक्ष्य पार करने में पसीने छूट रहे हैं। इसके चलते एडी बेसिक से लेकर बीएसए व बीईओ को भी नामांकन के लिए प्रयास करने पड़ रहे हैं।
सत्र 2021-22 में जनपद के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2 लाख 17 हजार 313 विद्यार्थी पंजीकृत थे। यह संख्या जनपद में अभी तक की अधिकतम थी। नामांकन बढ़ने की मुख्य वजह मंडलायुक्त लोकेश एम तक द्वारा नामांकन के लिए धरातल पर उतरना था। उन्होंने मलिन बस्ती में जाकर बच्चों को चिह्नित कराकर नामांकन कराए थे। उनके बाद तमाम अधिकारियों को नामांकन के लिए प्रयास करने पड़े थे। इसके बाद नामांकन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सका था। इस बार विभाग ने 2 लाख 17 हजार 313 के आंकड़े को पार करने का लक्ष्य रखा है। एक अप्रैल 2022 से नामांकन जारी हैं। 14 मई 2022 तक कुल 2 लाख 14 हजार 965 विद्यार्थियों के नामांकन किए जा चुके हैं। आंकड़ा अब भी 2 हजार 328 संख्या पीछे है। लक्ष्य तक पहुंचने में विभाग और शिक्षकों को पसीने छूट रहे हैं।
यह भी थी नामांकन बढ़ने की वजह
सत्र 2021-22 में नामांकन बढ़ने की एक बड़ी वजह बड़ी संख्या में छात्रों का प्राइवेट स्कूल छोड़ना था। कोरोना की वजह से कईं माह की फीस अभिभावक जमा नहीं करा सके। ऐसे में उन्होंने पढ़ाई जारी रखने के लिए बच्चों के नामांकन परिषदीय विद्यालयों में दाखिले करा लिए थे।
विज्ञापन
20 फीसदी नामांकन बढ़ाने के निर्देश
जनपद में एडेड प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 38 है। इन विद्यालयों में सत्र 2021-22 में 7 हजार 520 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने उक्त सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक करके 20 फीसदी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
परिषदीय एवं एडेड प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन अभी चल रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि बीते वर्ष नामांकित संख्या को पार किया जाए। प्रयास यही है कि कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहने पाए। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है।-अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी