फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   swearing-in of district panchayat board today

जिला पंचायत बोर्ड का शपथ ग्रहण आज

Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
swearing-in of district panchayat board today
सहारनपुर। नवनिर्वाचित जिला पंचायत बोर्ड की सोमवार को (आज) होने वाली पहली बैठक में अध्यक्ष सहित सभी 49 सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बोर्ड की पहली बैठक होगी। इसमें विभिन्न समितियों के गठन पर विचार मंथन होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जनमंच सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सबसे पहले जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मांगेराम चौधरी को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराएंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक भी जनमंच सभागार में होगी। इसका एजेंडा जिला पंचायत की छह समितियों के गठन सहित अन्य का रहेगा। इन समितियों में निर्माण कार्य समिति, प्रशासनिक समिति, नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, जल प्रबंधन समिति शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. सुमन लता ने बताया सोमवार को जनमंच सभागार में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद बोर्ड के सदस्य पहली बैठक करेंगे। इसमें विभिन्न समितियों के गठन पर विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य
जिला पंचायत बोर्ड में अध्यक्ष सहित 49 सदस्य हैं। इनमें से अध्यक्ष मांगेराम चौधरी चुने गए हैं। जबकि बिजेेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, दुबे सिंह, हंसराज गौतम, मुस्तरी बेगम, जब्बार, इसरार, नसरीन, रामकिशन, गुलशाना, अब्दुल हकीम, अंजेशना राहुल, इमराना, बबीता, सुदेश पाल, अमरदीप सिंह, नीरज, शिमला, सुशील, सविता देवी, नरेंद्र, खालिदा, जीशान, सत्य कुमार, वैसर, शारदा, अरविंद, विनोद, नीलम, नसीमा, माजिद, साक्षी, कविता, गायत्री देवी, अभिषेक चौधरी, जॉनी उर्फ जयवीर, रामो देवी, इमरान, ममता चौधरी, जगमाल सिंह, मुकेश चौधरी, भूपेंद्र, चांदनी, नफीस अहमद, मोहम्मद अफजल, विक्रम सिंह, रंजिता देवी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed