{"_id":"5e16206b8ebc3e8820438f97","slug":"swat-team-encamped-hunter-encamped-in-dehradun-saharanpur-news-mrt462652065","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम ने शिकारी दबोचने को देहरादून में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम ने शिकारी दबोचने को देहरादून में डाला डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और देवबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार तीन तस्करों से हुई पूछताछ के बाद टीम ने देहरादून में डेरा डाल दिया। स्वाट टीम तस्करों से मिली जानकारी अनुसार देहरादून में शिकारियों को दबोचने की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जो लिक मिली है उसके मुताबिक वे शिकारियों को दबोच लेंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हो सकता है।
सहारनपुर जनपद की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और देवबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो दिन पहले देवबंद के कासिमपुरा फाटक के पास से राकेश धीमान, अन्नू, अभय उर्फ तन्नू निवा कायस्थवाड़ा देवबंद को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से एक बाइक होंडा ड्रीम योगा नंबर यूके-07 बी-6854 लाल रंग भी बरामद किया। टीम ने कई घंटों तक तस्करों से पूछताछ की। पूछताछ में ये बात सामने आई कि तीनों तस्कर देहरादून निवासी आशुतोष पुत्र सुमित पंडित से खाल लेकर आए। आशुतोष इससे पहले देवबंद ही रहता था। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि देहरादून में रह रहे आशुतोष का शिकारी-तस्कर गिरोह से बड़ी सांठगांठ है और वन्य जीवों का शिकार कर वह गिरोह को देता है। स्वाट टीम की पूछताछ में देहरादून में रह रहे आशुतोष को लेकर कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने कहा तस्करों से पूछताछ के बाद स्वाट टीम को देहरादून रवाना किया। टीम ने देहरादून में डेरा डाल दिया। आशुतोष को गिरफ्तार करके लाने को दबिश भी दी जा रही है। आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद वन्य जीवों के शिकार और तस्करों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।
तीनों तस्करों को भेजा जेल
एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र ने बताया कि देवबंद से खालों के साथ गिरफ्तार तीनों तस्करों को वन्य जीव अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार कर देवबंद में मुकदमा पंजीकृत किया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तस्करों को जेल भेजा।