खतरनाक मंसूबे: भारत में ये कानून लागू करना चाहता था संदिग्ध आतंकी शाहरुख, ATS की पूछताछ में खोले कई बड़े राज
एटीएस की पूछताछ में मुरादाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख के बारे में कई बड़े राज खुल रहे हैं। पूछताछ में अहमद ने अपने खतरनाक मंसूबे भी एटीएस के सामने उजागर किए हैं। उसके कई साथी अब एटीएस के रडार पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर एटीएस की पूछताछ में मुरादाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अहमद रजा उर्फ शाहरुख ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एटीएस के अनुसार आरोपी अहमद रजा के मोबाइल फोन में हथियारों की कई तस्वीरें मिली हैं।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आतंकी संगठनों से लंबे समय से संपर्क में था। आरोपी के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से हुई बातचीत की चैट, हथियारों की फोटो, जेहादी वीडियो मिली हैं।
संगठन के फिरदौस के संपर्क में था आरोपी
आरोपी हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े फिरदौस निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के संपर्क में भी था। इसने फिरदौस के साथ कश्मीर में आतंकियों से ट्रेनिंग भी ली थी। आरोपी का मंसूबे थे कि हिंदुस्तान में शरिया कानून लागू कराए।
यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री
युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ना था मकसद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों ने अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी थी।
इनका का मकसद था किसी तरह भारत सरकार को हटाकर यहां शरिया कानून लागू कराएंगे और फिर इनका राज होगा। इसीलिए आरोपी भारत और सरकार के खिलाफ युवाओं को भड़काकर उनका ब्रेनवॉश भी करता था।
एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध
आरोपी अहमद रजा से पूछताछ के आधार पर एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध आ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि अहमद रजा के संपर्क में रहे युवा और कई अन्य लोगों को एटीएस गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथी सहारनपुर में छिपे हो सकते हैं। एटीएस की टीमें सरगर्मी से आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है।
गुरुवार को सहारनपुर को एटीएस को सूचना मिली कि जनपद मुरादाबाद का युवक आतंकी संगठनों से जुड़ा है। एटीएस ने छानबीन की तो थाना मूंढापांडे के गांव मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन पुत्र फिरासत हुसैन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहीद्दीन सहित पाकिस्तान व अफगानिस्तान के कई आतंकी संगठनों के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था। एटीएस ने उसे मुरादाबाद से उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।