फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Surveillance team searched 115 mobile phones and returned them to people

Saharanpur News: सर्विलांस टीम ने 115 मोबाइल खोजकर लोगों को लौटाए

Wed, 20 Nov 2024 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Surveillance team searched 115 mobile phones and returned them to people

विज्ञापन
सहारनपुर। सर्विलांस टीम ने चोरी और गुम हुए 115 मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को लौटा दिया। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 17.5 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल न मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस को धन्यवाद बोला।
जिले में तमाम लोगों ने पुलिस को मोबाइल खो जाने के बाद प्रार्थना पत्र देकर उन्हें खोजने की मांग की थी। जिले की सर्विलांस टीम ने ऐसे मोबाइलों की सूची तैयार कर सर्विलांस पर लगाया और सफलता मिली। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने खुलासा करते हुए बताया कि सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने 115 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी बाजार में करीब 17.5 लाख रुपये कीमत है। उन्होंने बरामद मोबाइलों को उनसे संबंधित लोगों को बुलाया और उन्हें मोबाइल सुपुर्द किए। सर्विलांस सेल प्रभारी ने बताया कि स्मार्टफोन चुराने वाले जहां स्मार्टफोन मिलने के बाद उसका लॉक खुलवाकर उसका उपयोग करने लगते हैं। वहीं, अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी स्मार्ट तरीके से उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया है। सर्विलांस सेल व समस्त अधिकारियों के सहयोग से गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
-- बात करते समय छीन लिया था मोबाइल
शंकर नगर कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि करीब एक महीने पहले मोबाइल खरीदा था। दिल्ली रोड पर आईटीआई के पास बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया था। उम्मीद नहीं थी कि मोबाइल मिल जाएगा। मोबाइल मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed