फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Supporters of Mahaveer enthusiasm

महावीर के समर्थकों में उत्साह

Tue, 13 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Tue, 13 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बेहट विधायक महावीर सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने पर क्षेत्र में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। जीवाला में उनके पैतृक आवास पर भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। 
विज्ञापन


इसी साल 23 मई को पूर्व सांसद जगदीश सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनके भाई एवं बेहट विधायक महावीर सिंह राणा भी देर सवेरे भाजपाई हो जाएंगे। उनके समर्थक इसके लिए तैयार भी थे। उनके समर्थक भाजपा के कार्यक्रमों में भी खुले तौर पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने लगे थे। 
विज्ञापन


आखिर साढ़े तीन माह के इंतजार के बाद आखिर महावीर सिंह राणा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कमल खिलाने का संकल्प ले लिया। उनके लखनऊ में भाजपाई होते ही यहां बेहट क्षेत्र में उनके समर्थकों में उत्साह छा गया। कई जगहों पर ढोल नगाड़ों के साथ विधायक के भाजपाई होने की खुशी मनाई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर विधायक के साथ मौजूद रहने वालों में नागल ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा एवं राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रमुख मुल्कीराज सैनी, प्रधानाचार्य विजय बहादुर, राजबीर सिंह डायरेक्टर, प्रधान धर्मपाल कश्यप, महिपाल सैनी बीडीसी, धीरज सिंह प्रधान नगला, गन्ना समिति के चेयरमैन भोपाल सिंह, उप प्रमुख महेंद्र सिंह चौहान, गुरदीप प्रधान मलायण, व्यापार मंडल बेहट अध्यक्ष मोहित जैन, प्रदीप बीडीसी, अनिल शर्मा प्रधान कासमपुर, यज्ञपाल सिंह उर्फ बोकी आदि शामिल रहे। राणा के समर्थकों ने खुशी जताई है।

बसपा को हो सकता है नुकसान  
महावीर राणा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पूर्व ही लगाई जा रहीं थी। उनके बड़े भाई और पूर्व सांसद जगदीश राणा रैली से कुछ ही समय पूर्व ही बसपा से निकाले जाने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद से विधायक महावीर राणा को भी बसपा में तरजीह नहीं दी जा रही थी। पहली बार बेहट से विधायक बने महावीर राणा मई से ही भाजपा में शामिल होने के प्रयास में थे।

जिले में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले पूर्व सांसद जगदीश राणा पहले समाजवादी पार्टी में थे। 2002 से 2007 तक सपा में विधायक एवं मंत्री रहे। लेकिन इमरान मसूद के सपा में आने के बाद उनको सपा छोड़  बसपा ज्वाइन कर ली और 2009 के लोक सभा चुनाव में बसपा के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे। उसके बाद उन्होंने अपने भाई महावीर राणा को 2012 में बसपा के टिकट पर बेहट से विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा और विधायक बनवाया।


सैफई में हुए विरोधी दल के एक कार्यक्रम में मंच साझा करने की वजह से जगदीश राणा को बसपा ने निष्कासित कर दिया गया। महावीर राणा के भी भाजपा में शामिल होने से बसपा को बड़ा झटका लगा है। दोनों भाइयों की क्षेत्र की राजनीति में काफी अच्छी पकड़ है। पहले सपा में रहते हुए सीट निकाली और फिर बसपा में रहकर जीत हासिल की। ऐसे में दोनों भाइयों के बसपा छोड़ने से बसपा को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed