{"_id":"5f21bcba8ebc3e63ae52b359","slug":"supply-department-starts-checking-records-saharanpur-news-mrt493701539","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति विभाग ने अभिलेखों की जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति विभाग ने अभिलेखों की जांच शुरू की
विज्ञापन
सहारनपुर। बायोडीजल के नाम पर पंप चलाकर डीजल और पेट्रोल बिक्री करने वाले पंप संचालक द्वारा दिए अभिलेख पूर्ति विभाग को मिल गए हैं। अब अभिलेखों की जांच शुरू हो गई है और जिस कंपनी के अभिलेख दिए हैं, वहां से भी सत्यापन कराया जा रहा है।
बड़गांव क्षेत्र में बेहड़ा तिराहा पर पंप संचालन करने वाले अशोक कुमार की तरफ से एसडीएम रामपुर मनिहारान को अभिलेख प्रस्तुत किए गए। उन अभिलेखों को पूर्ति विभाग के पास भेज दिया गया है। पंप संचालक ने एक प्राइवेट कंपनी का अभिलेख प्रस्तुत किया है। पूर्ति विभाग की तरफ से अभिलेख की जांच के लिए कंपनी से संपर्क किया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि पंप स्थापित करने की अनुमति किन मानकों के साथ दी गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र का कहना है कि पंप संचालक द्वारा दिए अभिलेख की जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट आने पर स्पष्ट जानकारी होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बेहड़ा तिराहा पर पंप संचालित हो रहा था। डीजल के साथ ही पेट्रोल बेचा जा रहा था। 24 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने पंप से तेल बिक्री के फोटो सहित समाचार प्रकाशित किया, जिसके बाद 25 जुलाई से पंप बंद कर दिया गया। बुधवार को भी पंप बंद रहा।