{"_id":"66202c5e7c2df2248802a089","slug":"super-express-suddenly-canceled-in-saharanpur-nangaldam-did-not-start-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-122096-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सुपर एक्सप्रेस सहारनपुर में अचानक निरस्त, नंगलडैम नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सुपर एक्सप्रेस सहारनपुर में अचानक निरस्त, नंगलडैम नहीं हुई शुरू
Thu, 18 Apr 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रदद की गई सुपर एक्सप्रेस
सहारनपुर। पंजाब के शंभू में किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से सुपर एक्सप्रेस को सहारनपुर में अचानक निरस्त कर दिया गया, जबकि नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस सहारनपुर से शुरू नहीं हुई। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाना पड़ा। ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें देरी से पहुंची। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को दोपहर बाद किसान शंभू में रेलवे ट्रैक पर आने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया। नई दिल्ली से जांलधर के बीच दौड़ने वाली सुपर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर सहारनपुर में पहुंची। जब यहां अनाउंस हुआ कि ट्रेन को सहारनपुर में ही निरस्त कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके अलावा सहारनपुर से बनकर नंगलडैम जाने वाली मेमू एक्सप्रेस को भी रवाना नहीं किया गया। अब सुपर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को सहारनपुर से ही रवाना की जाएगी। अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का लुधियाना से मुरादाबाद के बीच रूट बदला गया। इस ट्रेन के यात्रियों को अन्य ट्रेनों में सफर करना पड़ा। ट्रेन नंबर 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस राजपुरा-अंबाला छावनी के बीच रूट बदला गया। जिसकी वजह से यह ट्रेन सहारनपुर में सात घंटे की देरी से पहुंची। 14618 अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस सरहिंद व अंबाला के बीच रूट बदला। जिस वजह से सहारनपुर में साढ़े सात घंटे लेट आई। 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस साहनेवाल-अंबाला छावनी के बीच रूट बदला गया। इसके चलते जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो घंटे और जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट पहुंची। अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे, ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू एक्सप्रेस एक घंटे 48 मिनट देरी से आई।