फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sundry disease in maize raised farmers' concern

मक्का में आए सुंडी रोग ने किसानों की चिंता बढ़ाई

Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sundry disease in maize raised farmers' concern
गांव भागूवाला में सूंडी के प्रकोप से प्रभावित मक्का की फसल - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। घाड़ क्षेत्र में मक्का की फसल में लगे सुंडी रोग ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। चार से पांच बार कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने के बाद भी रोग के प्रकोप में कोई कमी नहीं आ रही है। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

घाड़ क्षेत्र के गांव भागूवाला, नागल माफी, मिरगपुर पांजूवाला, रामपुर बड़कला, नौगांवा ग्राम समूह, मिर्जापुर, रायपुर, भुड्डी आदि गांवों के किसान मक्का की फसल उगाते हैं। गांव भागूवाला के किसान लाखन राणा ने 40 बीघा, बलराज सैनी ने 15 बीघा, पुरुषोतम राणा ने 40 बीघा, टीकाराम सैनी ने 22 बीघा मक्का की फसल लगाई हुई है। किसानों ने बताया कि मक्का में आया सुंडी का प्रकोप इससे पहले कभी इतने बड़े स्तर पर नहीं देखा गया है। उनका कहना है कि मक्का की फसल को लगाए हुए अभी एक माह ही हुआ है और वे कीटनाशक दवाइयों का चार से पांच बार छिड़काव कर चुके हैं। दवा छिड़काव के बाद एक बार सूंडी का प्रकोप कुछ समय के लिए कम होता है, बाद में फिर से बढ़कर मक्का की कोपलों को खाना शुरू कर देती है। फसल तैयार होने में अभी तीन माह का वक्त है। ऐसे में यदि इसी तरह लगातार कीटनाशक इस्तेमाल करना पड़ा तो फसल की लागत बेतहाशा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कृषि विभाग ने इस रोग से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं किया है और ना ही कोई दवाई उपलब्ध कराई है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि सरकारी दवा नहीं आ रही हैं। किसान बाजार से खरीदकर फुराड़ान, इगाव कीटनाशक का शाम को तीन बजे के बाद मक्का की गोभ में छिड़काव करें। इससे बीमारी खत्म हो जाएगी।

मक्का की फसल पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करता किसान

मक्का की फसल पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करता किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed