{"_id":"577ea7c64f1c1bd2707fa610","slug":"sultan-bang-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर सुल्तान का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर सुल्तान का धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तान फिल्म के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने धमाल मचा दिया। शहर के चार सिनेमाघरों में सुल्तान के सभी शो हाउसफुल रहे। यहां तक कि रात तक के शो के एडवांस में टिकट बिक गए।
शहर के दो मल्टीप्लेक्स एलएक्स और एसआरएस के अलावा प्रभात और विजय टॉकीज में भी सुल्तान बुधवार को रिलीज हुई। बुधवार को तो भीड़ इतनी नहीं रही, लेकिन गुरुवार को सुल्तान को देखने के लिए भीड़ टूट पड़ी।
एलएक्स के 8 शो में से 4 शो हाउसफुल गए और शेष चार शो की अधिकांश टिकटें पहले ही बिक गईं। एसआरएस मल्टीप्लेक्स में चार पर्दों पर 16 शो सुल्तान के ही रहे। दोपहर साढ़े पांच बजे तक 8 शो हाउसफुल चले। जबकि अन्य शो की टिकटें भी बिक गईं।
विज्ञापन
प्रभात और विजय सिनेमाघरों में अब तक के तीनों शो हाउसफुल गए। जिसको लेकर सिनेमाघर मालिक खुश नजर आए। टिकट विंडो पर भी लंबी लाइन नजर आई। यही नहीं पहला शो देखकर आए लोग भी फिर से फिल्म देखने के लिए लाइन में लगे नजर आए।
एसआरएस सिनेमाघर पर टिकट की लाइन में लगे जीशान ने बताया कि वह दूसरा शो देखकर आए हैं, उन्हें फिल्म अच्छी लगी है एक बार फिर से देखनी है, इसलिए फिर टिकट ले रहे हैं।
एलएक्स सिनेमाघर के संचालक मिंटू ने बताया कि एक तो सलमान खान का क्रेज और उस पर फिल्म भी जबरदस्त बनी है। सिनेमाघर एसोसिएशन के मंत्री कालीचरण शर्मा ने बताया कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है। ईद के मौके पर खास तौर पर इसे रिलीज किया गया है। इस फिल्म को काफी अच्छी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं।