फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Suggestions sought from citizens to develop Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर को विकसित बनाने के लिए नागरिकों से मांगे सुझाव

Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Suggestions sought from citizens to develop Saharanpur
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए विकसित सहारनपुर बनाएं और उस संकल्पना को पूरा करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ एकजुट होकर स्वदेशी और स्वालंबन के लिए काम करें। सहारनपुर को विकसित महानगर बनाने के लिए सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन


समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्यों, पार्षदों को बुलाकर उनसे सुझाव लिए गए। महापौर ने महानगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को अपनाते हुए प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने और पानी को बचाने के लिए गंभीरता से काम करने की अपील की। पद्मश्री सेठपाल ने विकसित उत्तर प्रदेश के लिए प्लास्टिक और कूडे़ के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने पर जोर देते हुए पानी का दोहन रोकने का सुझाव दिया। सुधाकर अग्रवाल ने महानगर में जड़ी बूटियों पर आधारित 300 यूनिट्स का उल्लेख करते हुए उन्हें सब्सिडी और कार्यशालाएं आयोजित कर प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आज़म ने महानगर में एक भाषा भवन बनवाने तथा काव्य गोष्ठियों, पुस्तकों के लोकार्पण व नाट्य गतिविधियों के लिए सभागार बनवाने का सुझाव दिया। उपसभापति मयंक गर्ग ने पांवधोई नदी को स्वच्छ कर उसका सौंदर्यीकरण कराने का सुझाव दिया। सुभाष चंद ने वार्डो में कार्याे के मेंटीनेंस पर ध्यान देने, मंसूर बदर ने ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed