{"_id":"6815198da9159f730b07c94d","slug":"sugarcane-worth-more-than-rs-253-crore-reached-the-mills-since-last-season-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-148515-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मिलों में पहुंचा पिछले सीजन से 253 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मिलों में पहुंचा पिछले सीजन से 253 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना किसानों से लेकर विभाग और चीनी मिलों के लिए राहत भरी खबर है। रकबा घटने के बावजूद जिले की चीनी मिलों ने गत सीजन की तुलना में इस बार 70.17 लाख क्विंटल गन्ना खरीद की है। इससे जिले के किसानों को 253.44 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त होंगे।
गन्ना प्रजाति बदलाव और विभाग की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान का परिणाम सामने आए हैं। विभाग ने किसानों के बीच काफी लोकप्रिय गन्ना प्रजाति कोशा- 0238 के रेडरॉट से प्रभावित होने के चलते प्रजाति बदलाव की मुहिम चलाई। रोगग्रस्त होने के चलते एक समय जनपद में सबसे अधिक उत्पादन देने वाली इस प्रजाति की उत्पादकता प्रभावित हुई है। जिससे किसानों को फसल में अधिक लागत लगाने के बावजूद कम उत्पादन प्राप्त हुआ।
इसे देखते हुए विभाग ने इस प्रजाति के स्थान पर अन्य उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इसके चलते जनपद में चार क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। इस बार जनपद में गत सीजन की तुलना में 1676 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल कम था। इसके बाद भी जिले की चीनी मिलों ने गत सीजन की अपेक्षा 70.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ना खरीद की है। इससे किसानों को 253.44 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जनपद में गन्ने की तुलनात्मक स्थिति--
सीजन-- -- - क्षेत्रफल-- -- -- -- -मिलों की गन्ना खरीद -- -- चीनी उत्पादन
2023-24-- 128576 हेक्टेयर -- 444.55 लाख क्विंटल -- -- 44.30 लाख क्विंटल
2024-25-- 126900 हेक्टेयर -- 514.72 लाख क्विंटल -- - 50.54 लाख क्विंटल
-- -- --
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार
-- -- --
-- वर्जन --
प्रजाति बदलाव के साथ ही किसानों द्वारा किए गए उत्तम फसल प्रबंधन के चलते इस बार गत सीजन की अपेक्षा जिले की मिलों में 70.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ना सप्लाई हुआ है। इससे जनपद के किसानों 253.44 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त होंगे।-- -- सुशील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी
गन्ना प्रजाति बदलाव और विभाग की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान का परिणाम सामने आए हैं। विभाग ने किसानों के बीच काफी लोकप्रिय गन्ना प्रजाति कोशा- 0238 के रेडरॉट से प्रभावित होने के चलते प्रजाति बदलाव की मुहिम चलाई। रोगग्रस्त होने के चलते एक समय जनपद में सबसे अधिक उत्पादन देने वाली इस प्रजाति की उत्पादकता प्रभावित हुई है। जिससे किसानों को फसल में अधिक लागत लगाने के बावजूद कम उत्पादन प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
इसे देखते हुए विभाग ने इस प्रजाति के स्थान पर अन्य उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इसके चलते जनपद में चार क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। इस बार जनपद में गत सीजन की तुलना में 1676 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल कम था। इसके बाद भी जिले की चीनी मिलों ने गत सीजन की अपेक्षा 70.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ना खरीद की है। इससे किसानों को 253.44 करोड़ रुपये अधिक मिलेंगे।
विज्ञापन
जनपद में गन्ने की तुलनात्मक स्थिति
सीजन
2023-24
2024-25
नोट: गन्ना विभाग के अनुसार
प्रजाति बदलाव के साथ ही किसानों द्वारा किए गए उत्तम फसल प्रबंधन के चलते इस बार गत सीजन की अपेक्षा जिले की मिलों में 70.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ना सप्लाई हुआ है। इससे जनपद के किसानों 253.44 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त होंगे।