फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugarcane price should be declared at Rs 700 per quintal: Verma

गन्ना मूल्य 700 रुपये क्विंटल घोषित हाे : वर्मा

Tue, 28 Oct 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane price should be declared at Rs 700 per quintal: Verma
देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने प्रदेश सरकार से गन्ने का लाभकारी मूल्य 700 रुपये क्विंटल शीघ्र घोषित करने की मांग की है। सोमवार को रविदास मार्ग पर बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि खाद- बीज, कीटनाशक दवाई, डीजल व कृषि यंत्रों के दामों में वृद्धि होने के साथ ही मजदूरी भी बढ़ गई है। इससे गन्ना उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों के सभी खर्च और लागत जोड़ते हुए प्रदेश में गन्ने का लाभकारी मूल्य 825 रुपये कुंतल होना चाहिए। उन्होंने सरकार से 700 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करते हुए बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। अध्यक्षता प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद व संचालन हाफिज मुर्तजा त्यागी ने किया। बैठक में नीरज कपिल, धर्मवीर चौधरी, ऋषिपाल गुर्जर, वसीम जहीरपुर, हाजी साजिद, सुलेमान, महबूब हसन व रविंद्र प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed