फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sugar, BP patients are more at risk of paralysis

शुगर, बीपी के मरीजों को लकवा होने का अधिक खतरा

Thu, 29 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sugar, BP patients are more at risk of paralysis
सहारनपुर। पैरालिसिस जिसे सामान्य भाषा में लकवा कहा जाता है, यह तेजी से बढ़ती बीमारी है, जिसके होने का प्रमुख कारण बीपी, शुगर, दिल की बीमारियां और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है। इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को पैरालिसिस से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिला अस्पताल में लकवा के 30 से 35 मामले हर महीने पहुंच रहे हैं, जबकि एक साल पूर्व तक यह संख्या 20 से 25 तक रहती थी। इस बीमारी के पीछे मुख्य वजह गलत खानपान और आरामदायक जीवनशैली मनुष्य को शुगर, बीपी, दिल और अन्य बीमारियों को माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि सर्दियों में खून गाढ़ा हो जाने के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पैरालिसिस का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी बताते हैं कि पैरालिसिस सबसे अधिक बीपी, शुगर और दिल के मरीजों को होता है। जरूरी है कि अपनी दिनचर्या और खानपान में सुधार लाएं। प्रतिदिन व्यायाम कर ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है। पैरालिसिस के लक्षण नजर आते ही तीन घंटे के भीतर यदि योग्य चिकित्सक को दिखाया जाए तो पैरालिसिस को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरालिसिस होने के लक्षण
- शरीर के एक हिस्से में कमजोरी आना।
- चलने में लड़खड़ाना और ठीक से शब्दों को नहीं बोल पाना।
- आंखों में धुंधलापन होना चीजें दो-दो नजर आना।
- हाथों और पैरों का सुन रहना।
- चेहरे का टेढ़ा हो जाना।
पैरालिसिस मरीजों का आहार
- हरी सब्जियां खाएं, सप्ताह में दो बार मछली खाएं।
- साबुत अनाज और दालें खानी चाहिए।
- दो से तीन बार ताजे फलों का सेवन करें।
बचाव के लिए यह करें
- ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखें।
- मोटापा कम करें, प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा टहलें।
- शराब का अधिक सेवन ना करें, धूम्रपान ना करें।
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली चीजें जैसे बर्गर, मोमोज, चाऊमीन, पिज्जा आदि खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed