{"_id":"5a21a8864f1c1b59678bf85f","slug":"suffers-of-supporters-who-remained-in-the-throes-of-thorns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटे के मुकाबले में थमी रहीं समर्थकों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटे के मुकाबले में थमी रहीं समर्थकों की सांसें
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जीत की खुशी में भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मतगणना में मेयर पद के प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया और बसपा के फजलुर्रहमान के बीच लगातार उठापटक जारी रहा। मतमगणना में शुरूआती 6 राउंड तक बसपा आगे रही।
तीसरे राउंड में दोनों के बीच का अंतर करीब पांच हजार तक पहुंच गया था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने सातवें चक्र से बढ़त हासिल की, जो अंत तक जारी रही। भाजपा प्रत्याशी ने बसपा के उम्मीदवार को कडे़ मुकाबले में 2000 मतों से हराया। जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के शशी वालिया और चौथे पर सपा के साजिद चौधरी रहे।
शुक्रवार को जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयरहाउस में हुई मतगणना में बसपा प्रत्याशी की बढ़त ने जहां बसपाइयों को उत्साह से लैस कर दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे से मुस्कान गायब कर दी, लेकिन सातवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने जो रफ्तार पकड़ी वो 18वें राउंड के बाद धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
14 चक्र में जहां भाजपा उम्मीदवार ने 22 हजार वोटों की लीड ले रखी थी वह 18 राउंड तक आते आते 34,562 मत तक हो गई थी। इसके बाद बसपा के प्रत्याशी ने दोनों के बीच के अंतर को कम करना शुरू कर दिया।
इसके चलते 26 वें यानि आखिरी राउंड तक आते आते भाजपा प्रत्याशी की लीड घटकर 1986 तक रह गई। कांग्रेस प्रत्याशी शशी वालिया अपनी जमानत को बचाने में सफल रहे। उनको 69263 मत प्राप्त हुए। जबकि सपा के साजिद चौधरी को मात्र 10701 वोट ही मिल सके।
उनकी जमानत भी जब्त हो गई। इसके अलावा सीपीआई के फरीद को 2087 वोट मिले, आम आदमी पार्टी के मोहम्मद सलीम को 1055 मत प्राप्त हुए। निर्दलीयों में अफरोज जहां को 920,अब्दुल वाहिद को 581, इसरार को 913, मोहम्मद इसरार प्रमुख को 1497, शीला देवी को 2354 और सलाउद्दीन राजा को415 वोट प्राप्त हुए। जबकि नोटा के पक्ष में 1394 वोट गए। आरओ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया को 2000 वोटों से निर्वाचित घोषित किया।